चतरा, जनवरी 29 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। भद्रकाली इंटर महाविद्यालय में इंटर महाविद्यालय संघ का बैठक सम्पन्न। बैठक की अध्यक्षता भद्रकाली इंटर महाविद्यालय के प्रचार्य रियाजुद्दीन अहमद ने किया। बैठक में संघ को सुचारू रूप से चलाने पर विचार विमर्श किया गया । संघ की अगली बैठक 19 फरवरी को सत्यानंद भोगता इंटर महाविद्यालय ऊंटा में करने का निर्णय लिया गया । बैठक प्राचार्य सह संरक्षक ने कहा कि चतरा जिला के अंतर्गत जितने भी इंटर महाविद्यालय है उनके प्राचार्य समन्यव बनाकर किसी भी समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। बैठक के दौरान सत्यानंद भोगता इंटर महाविद्यालय, उपेन्द्रनाथ वर्मा इंटर महाविद्यालय, इंटर महाविद्यालय पकरिया , सिमरिया इंटर महाविद्यालय सिमरिया, वनांचल इंटर कॉलेज टंडवा , रामनरायन इंटर कॉलेज व भद्रकाली महाविद्यालय के प्रतिनिधि उपस्थित थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.