गाजीपुर, मई 1 -- सेवराई, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील क्षेत्र के भदौरा रेलवे क्रॉसिंग संख्या 84 बी/टी पर शुक्रवार को एक चार पहिया वाहन की टक्कर से रेलवे फाटक का बूम क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से स्लाइडर के सहारे कराया गया। जानकारी के अनुसार बिहार की एक मैजिक वाहन ने लापरवाही पूर्वक रेलवे क्रॉसिंग के बंद करते वक्त बूम को टक्कर मार दी, जिससे बूम टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के तुरंत बाद रेल कर्मियों ने स्थिति को संभालते हुए वैकल्पिक स्लाइडर की व्यवस्था लागू की। गेटमैन सूरज कुमार ने बताया कि वाहन चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। संबंधित वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। इस दौरान कई घंटों तक रेलवे क्रॉसिंग पर वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा। सूचन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.