गाजीपुर, अप्रैल 28 -- गाजीपुर। जनपद में भदौरा-कर्मा करीब 11.8 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन के निर्माण से दानापुर-पीडीडीयू रेल खंड की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी, साथ ही तारीघाट ब्रांच लाइन सीधे मुख्य रेल मार्ग से जुड़ जाएगी। परियोजना के तहत यात्रियों और माल ढुलाई दोनों को सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस नई लाइन में तीन अंडरपास बनाए जाएंगे, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। रेलवे लाइन पार करने में सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी। इसके अलावा दिलदारनगर-तारीघाट ब्रांच लाइन पर कर्मा के पास एक नया हाल्ट स्टेशन भी प्रस्तावित है, जिससे आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को सीधा रेल संपर्क मिलेगा। यह भी पढ़ें- नचना अंडर पास निर्माण कार्य जोरों पर परियोजना के तहत कर्मा हाल्ट के लिए मिट्टी भराई का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.