भदौरा-कर्मा नई रेल लाइन के लिए नौ हेक्टेअर और जमीन होगी अधिग्रहित
गाजीपुर, मई 31 -- गाजीपुर, संवाददाता। दानापुर रेल मंडल का महत्वाकांक्षी भदौरा-कर्मा नई रेल लाइन के लिए अब नौ हेक्टेयर और जमीन का अधिग्रहण होगा। इसके लिए प्रभावित होने वाले किसानों की सूची तैयार की जा रही है। सूची तैयार होने के बाद किसानों को नोटिस भेजकर जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। करीब 11.8 किलोमीटर लंबी यह नई रेल लाइन बनने के बाद दिलदारनगर-तारीघाट ब्रांच लाइन सीधे दानापुर-पीडीडीयू मुख्य रेल मार्ग से जुड़ जाएगी। अब तक इसके लिए 165 किसानों से 40 बिघा भूमि अधिग्रहण किया गया था। दानापुर-पीडीडीयू रूट पर ट्रेनों के दबाव को कम करने और दानापुर-तारीघाट-गाजीपुर सिटी रूट को जोड़ने के लिए भदौरा-कर्मा बाइपास लाइन का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य के तहत दिलदारनगर-तारीघाट ब्रांच लाइन के कर्मा क्षेत्र में लगभग दो किलोमीटर तक मिट्टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.