दरभंगा, सितम्बर 11 -- गणेश कुमार झा,घनश्यामपुर। थाना क्षेत्र के भदौन गांव में बहू कंचन देवी की हत्या के मामले में घनश्यामपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सास एवं देवर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को बुधवार की देर रात भदौन गांव से गिरफ्तार किया। गुरुवार को दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मृतका की मां माया देवी ने अपनी बेटी की हत्या को लेकर घनश्यामपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने भदौन गांव निवासी अकलू मुखिया की पत्नी चंद्रकला देवी और उनके पुत्र दर्शन मुखिया को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि कंचन देवी की हत्या के मामले में सास और देवर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान क...