नवादा, जनवरी 28 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नवादा के एक कबाड़ (स्क्रैप) गोदाम में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। घटना 25 जनवरी की देर रात नगर थाना क्षेत्र के भदौनी वार्ड नंबर-33 में हड्डी गोदाम के समीप की बतायी जाती है। घटना की सूचना गोदाम के संचालक हड्डी गोदाम के निवासी वली खान के बेटे गुल बहार खान को रात करीब 03 बजे हुई। सूचना पर वे लोग मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी गयी। इस बीच करीब 3:30 बजे फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी गयी। फायर ब्रिगेड की टीम सुबह करीब 4:00 बजे मौके पर पहुंच गयी और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। सुबह करीब 6:00 बजे आग पर पूर्णरूपेण काबू पा लिया गया। सहायक जिला अग्निशमन पदाधिकारी प्रमोद कुमार सिंह की मॉनिटरिंग में भूषण कुमार व अग्निशमन विभाग के अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.