भदोही- सिरफिरे ने किसान को चलती ट्रेन से धकेला, मौत
भदोही, मई 13 -- भदोही/ लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। निगोहां में सोमवार रात भदोही से लखनऊ आ रही इंटरसिटी एक्सप्रेस में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। ट्रेन में सवार एक सिरफिरे युवक ने 55 वर्षीय किसान को धक्का देकर चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। काफी तलाश के बाद मंगलवार की सुबह शव निगोहां रेलवे क्रासिंग के पास झाड़ियों में मिला। यात्रियों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया गया। वह बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है। भदोही के थाना सुरियावां, ग्राम भीखमापुर निवासी रमाकांत मौर्य ने जीआरपी थाना, चारबाग को दी तहरीर में बताया कि वह गांव निवासी 55 वर्षीय किसान शिरोमणि बिंद के साथ सोमवार की रात को इंटरिसिटी एक्सप्रेस से भदोही से लखनऊ आ रहे थे। जब ट्रेन रायबरेली से आगे बढ़ी तो शिरोमणि शौचालय गए। काफी देर तक नहीं लौटे तो वह उन्हें देखने गए। वहां नहीं मिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.