भदोही, अगस्त 29 -- गोपीगंज (भदोही) हिन्दुस्तान संवाद। वाराणसी-प्रयागराज रेलखंड स्थित अहिमनपुर हाल्ट के पास सवारी गाड़ी मेमू पर पत्थरबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो बाल अपचारी शामिल हैं। बीते शुक्रवार को गाड़ी संख्या 65113 मेमू ट्रेन पर अहिमनपुर हाल्ट के पास कुछ युवकों ने पत्थरबाजी की थी। घटना का वीडियो एक यात्री ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद रेलवे प्रशासन ने शुक्रवार को ही मुकदमा दर्ज किया गया था।शनिवार को आरपीएफ प्रयागराज रामबाग के प्रभारी निरीक्षक दया शंकर यादव ने अपनी टीम तथा जीआरपी ज्ञानपुर रोड चौकी प्रभारी आनंद कुमार ने पुलिस टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई की। टीम ने अहिमनपुर हाल्ट के पास से सभी आ...