लखनऊ, फरवरी 16 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता विधानसभा में सोमवार को भदोही और शाहजहांपुर में राज्य विश्वविद्यालय खोलने का विधेयक पास हुआ। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने दोनों विधेयक पेश किए। उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2026 तथा उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय (द्वितीय संशोधन) विधेयक, 2026 पास हुए हैं। उन्होंने बताया कि ज्ञानपुर भदोही स्थित काशी नरेश स्नातकोत्तर महाविद्यालय को विश्वविद्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे आसपास के 23 डिग्री कॉलेज संबद्ध होंगे। शाहजहांपुर स्थित मुमुक्षु आश्रम ट्रस्ट की शैक्षिक इकाइयों को उच्चीकृत कर स्वामी सुखदेवानंद विश्वविद्यालय की स्थापना होगी। ट्रस्ट द्वारा एमओयू करके अपनी संपत्तियां विश्वविद्यालय के लिए दी हैं। इससे 60 क्षेत्रीय डिग्री कॉलेज संबद्ध होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.