भदोही रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन आज
भदोही, मई 4 -- भदोही, संवाददाता। विभिन्न मांगों को लेकर कांग्रेसजनों द्वारा पांच मई को साढ़े 10 बजे दिन में भदोही रेलवे स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उसके बाद रेल मंत्री के नाम संबोधित मांग पत्र स्टेशन अधीक्षक को सौंपा जाएगा। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मुशीर इकबाल ने बताया कि भदोही स्टेशन पर आनंद बिहार टर्मिनल, मालदा टाउन एक्सप्रेस, नई दिल्ली-मालदा टाउन का एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस के भदोही रेलवे स्टेशन पर ठहराव की मांग की जाएगी। साथ ही कामायनी अप और डाउन के सुरियावां रेलवे स्टेशन पर नियमित ठहराव, लखनऊ, जंघई, भदोही होते हुए वाराणसी तक दोपहर में एक बजे से लेकर रात नौ बजे तक नई गाड़ी चलाने, सुरियावां स्टेशन पर जनरेटर से प्रकाश का इंतजाम करने की मांग को लेकर आवाज मुखर की जाएगी। यह भी पढ़ें- अछल्दा स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.