भदोही में देश भर के चार सौ डाक्टरों का जमघट:डा. गुप्ता
भदोही, जुलाई 23 -- भदोही, संवाददाता। शहर के रामरायपुर बाईपास मार्ग स्थित एक प्रतिष्ठान में 25 जुलाई से दो दिनी राष्ट्रीय चिकित्सा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पूरे भारत से करीब चार सौ डाक्टर भाग लेंगे। इस दौरान उनके साथ ऑपरेशन से लेकर अन्य जानकारियां साझा की जाएंगी। यह जानकारी गुरुवार को आयोजक डा. एके गुप्ता ने इंद्रामिल चौराहा स्थित प्रतिष्ठान में दिया। कहा कि नेशनल कांफ्रेंस ऑफ एजीयूएसआई-2026 इस साल का बेहद ही कारगार साबित होगा। यह जिले के लिए गौरव की बात है कि सूबे के सबसे छोटे जिले में 25 और 26 जुलाई को पूरे देश भर के ख्याति प्राप्त डाक्टर जुटेंगे। इस दौरान ऑनलाइन ऑपरेशन, अन्य शल्य क्रियाओं के अलावा डाक्टरों के सामने चुनौतियों, समाधान समेत अन्य मसलों पर विशेषज्ञ अपनी राय रखेंगे। कार्यक्रम दोनों दिन सुबह नौ बजे से लेकर शाम छह बज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.