भदोही, मई 2 -- भदोही, संवाददाता। डीएम शैलेष कुमार की अध्यक्षता में जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की बैठक शनिवार को हुई। इस दौरान प्रदेश सरकार के निर्देश पर भदोही महोत्सव कार्यक्रम को आयोजित इस साल किया जा रहा है। गर्मी को देखते हुए कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया है। डीएम शैलेष कुमार ने बताया कि भदोही महोत्सव 15, 16 एवं 17 मई को आयोजित होना था। लेकिन इन दिनों पड़ रही गर्मी, हीटवेव को देखते हुए कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। अब भदोही महोत्सव 2026 का आयोजन अक्टूबर अथवा नवंबर में किया जाएगा। प्रशासन द्वारा इस संबंध में आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जाएंगी, ताकि महोत्सव का आयोजन अधिक व्यवस्थित, सुरक्षित एवं भव्य रूप में सम्पन्न हो सके। यह भी पढ़ें- जिले में 27 जून तक धारा-163 लागू
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.