जौनपुर, जनवरी 9 -- रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के शेखुपुर में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता प्रीमियम लीग का गुरुवार को शुभारम्भ हुआ। उद्घाटन मुकाबले में भदोही और रजमलपुर की टीमों के बीच रोमांचक मैच खेला गया, जिसमें भदोही ने रजमलपुर को 10 रन से पराजित कर जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भदोही की टीम ने निर्धारित सात ओवर में पांच विकेट खोकर 80 रन बनाए। बल्लेबाजों ने आक्रामक शुरुआत करते हुए रजमलपुर के गेंदबाजों पर दबाव बनाया और मध्यक्रम के खिलाड़ियों ने उपयोगी योगदान देकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रजमलपुर की टीम की शुरुआत खराब रही। शुरुआती ओवरों में लगातार विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई। हालांकि कुछ बल्लेबाजों ने संघर्ष किया, लेकिन भदोही के गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर टिक नहीं सके। रजमलपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.