भदोही, मार्च 16 -- भदोही, संवाददाता। भदोही-ज्ञानपुर मार्ग का चौड़ीकरण का काम इन दिनों युद्ध स्तर पर चल रहा है। 34 करोड़ 41 लाख की लागत से बन रही सड़क का आधा से ज्यादा काम पूरा हो गया है। इसके कारण मुख्यालय,भदोही, ज्ञानपुर, मिर्जापुर, प्रयागराज और वाराणसी आवागमन में काफी सहूलियतें मिल रही हैं। पुरानी सड़क को 10 मीटर तक चौड़ा किया गया है। बता दें कि जिले की 546 ग्राम पंचायतों और सात नगर निकायों में करीब ढाई हजार किमी तक सड़कों का जाल फैला है। लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, जिला पंचायत संग नगर पंचायत, मंडी समिति मार्गों की निगरानी करती है। इसमें सभी निर्माण कार्य का नोडल लोक निर्माण विभाग रहता है। हर साल सड़कों के नवीनीकरण, मरम्मतीकरण, गड्ढामुक्त अभियान में करोड़ो रुपये खर्च होते हैं। इस दौरान जरूरत के हिसाब से कुछ सड़कें चौड़ी की जाती है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.