मिर्जापुर, जुलाई 1 -- मिर्जापुर, संवाददाता। कछवां में आभूषण व्यवसायी से दो लाख के गहने लूटने वाले तीनों बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार जेल भेज दिया है। तीनों बदमाशों ने भदोही और सोनभद्र में भी लूट की योजना बनाई थी। जिसका खुलासा पुलिस ने उनके पास से मिले मोबाइल में व्हाट्सएप चैटिंग से हुआ, लेकिन पुलिस ने उसके पहले उनकी योजना पर पानी फेर दिया।

पुलिस की जांच एएसपी सिटी नितेश सिंह ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 28 जून की रात कछवां निवासी आभूषण व्यवसायी अजय केसरी के दो लाख के गहने बाइक सवार तीन बदमाश लूट कर फरार हो गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की। सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस टीम की मदद से टीम ने 24 घंटे के अंदर घटना का खुलासा किया।

गिरफ्तार बदमाशों की जानकारी लूटकांड में शामिल तीन...