बस्ती, जून 7 -- बस्ती, निज संवाददाता। बाबा भद्रेश्वरनाथ धाम में आयोजित नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ एवं रामलीला के लिए शनिवार को डारीडीहा चौराहे के माता मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। संगीतमयी श्रीराम कथा व आदर्श रामलीला के पहले दिन रथ पर सवार शिव-पार्वती की झांकी व डीजे की धुन पर श्रद्धालु धार्मिक गीत गाते हुए भद्रेश्वरनाथ मंदिर स्थित कुआनो नदी के तट पहुंचे। नदी का पवित्र जल भरकर पुन: मंदिर स्थित यज्ञ स्थल पर पहुंचे। इस दौरान आयोजक गिरिराज गिरी, प्रतीक मिश्रा, विजय पांडेय, संजय, रामप्रकाश, सूरज, गिरी बाबा, सुनीता, दीपा, जया, दीपमाला, सावित्री, स्तुति, जया, हेमंत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...