पलामू, अप्रैल 22 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के ऊंटारी रोड प्रखंड के भदुमा गांव में नवनिर्मित देवी मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर बुधवार को नगर भ्रमण सह शोभायात्रा निकाली गई। देवी मां के पिंड के साथ निकली इस यात्रा में गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। गाजे-बाजे और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ निकली शोभायात्रा पूरे गांव का भ्रमण करते हुए धार्मिक माहौल से सराबोर रही। समारोह में श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया। महिला और पुरुष श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होकर भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बनाते रहे। कार्यक्रम में झारखंड विकास मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष विकास दुबे, सेवानिवृत्त प्रखंड कल्याण पदाधिकारी मोतीलाल शर्मा, रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर महेंद्र नाथ शर्मा, भाजपा...