पलामू, अप्रैल 19 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के उंटारी रोड प्रखंड के भदुमा गांव में नवनिर्मित देवी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में रविवार को शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में उंटारी थाना प्रभारी संतोष गिरी, सेवानिवृत्त प्रखंड कल्याण पदाधिकारी मोतीलाल शर्मा, समाजसेवी बाबूराम दीक्षित, 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष अशोक सिंह सहित सैकड़ों श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग शामिल हुए। मंदिर परिसर से प्रारंभ हुई कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालु कोयल नदी तट पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पवित्र जल भरा गया। इसके बाद कलश यात्रा पुनः मंदिर परिसर पहुंची, जहां विधिवत कलश स्थापना की गई। कलश स्थापना के साथ ही पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ हो गया है। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.