पलामू, फरवरी 6 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के उंटारी रोड थाना के भदुमा मिडिल स्कूल में अपराधियों ने गुरुवार की रात चोरी की ग्घटना को अंजाम देने में विफल होने पर कंप्यूटर कक्ष को जलाने का असफल प्रयास किया लेकिन सभी कंप्यूटर सुरक्षित बच गया है। प्रभारी प्रधानाध्यापक योगेंद्र चौधरी ने उंटारी थानाप्रभारी को आवेदन देकर अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी कराने का अनुरोध किया है। घटना की सूचना पर पुलिस ने सभी संभावित बिंदुओं पर जांच पड़ताल शुरू किया है। एएसआई मुन्नालाल जामदा ने बताया कि चोरों ने किवाड़ तोड़ने का प्रयास किया था। जब उसमें सफल नहीं हुए तो बाहर से आग जलाकर किवाड़ के नीचे से रूम में रखे कंप्यूटर को जलाने का प्रयास किया गया है लेकिन आग की लपटें वहां तक नहीं पहुंचने के कारण सभी कंप्यूटर जलने से बच गया है। ,
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.