रामगढ़, मई 11 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भदानीनगर स्थित भुरकुंडा रेलवे स्टेशन कॉलोनी में अवस्थित प्राचीन शिवमंदिर के जीर्णोद्धार कार्य को लेकर सोमवार को भूमि पूजन का अनुष्ठान हुआ। पुरोहित महेंद्र पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यहां अनुष्ठान संपन्न कराया। मौके पर श्रद्धालुओं ने मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य को क्षेत्र की आस्था और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम बताते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। कार्यक्रम में पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष मनोज राम, मुखिया आनंद दुबे, अनूप ठाकुर, पंकज पांडेय, मदन सिंह, दिलीप महतो, मारंग बेदिया, टुनटुन सिंह, यमुना प्रसाद, अशोक लाल, रवि कुमार, अशोक यादव, राजेश महतो, विपिन कुमार, बसंत सिंह, राजकिशोर सिंह, भोटाली सिंह, प्रमोद कुमार, सुनीता देवी, रेखा देवी, गायत्री, सीता, पार्वती देवी...