भदानीनगर लपंगा में मुहर्रम का जुलूस 27 को
रामगढ़, जून 23 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भदानीनगर के लपंगा बस्ती में मंगलवार को मुहर्रम मेला कमेटी की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष रईश आलम और संचालन सचिव आजाद अंसारी ने किया। बैठक में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मुहर्रम का त्योहार मनाने का निर्णय लिया गया। तय हुआ कि 27 जून को लपंगा बस्ती में पारंपरिक मेले का आयोजन होगा, जहां भदानीनगर ग्रामीण क्षेत्र चिकोर, लपंगा बस्ती और महुआ टोला का जुलूस अपने-अपने ताजिया के साथ पहुंचेगा। बैठक में जिलानी अंसारी, नईश आलम, शेरशाह आलम, गुलाम रसूल, जावेद, सैफुल्लाह, सिराजुल, मिन्हाज, निजामुद्दीन, मुबारक, अब्दुल्ला, रियाज, तौसिफ, डिस्को, हसन, शाहिद, अजीज, अहमद आदि आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- मुहर्रम को लेकर प्रशासन सख्त, डीजे- पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध, पेज 5 लीड
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.