रामगढ़, जनवरी 22 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भदानीनगर 80 यूनिट स्थित शनिदेव मंदिर की तीसरी वर्षगांठ गुरुवार को पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाई गई। इस मंदिर की स्थापना अयोध्या में श्रीराम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा वाले दिन की गई थी, जिससे यह मंदिर क्षेत्रवासियों के लिए विशेष आस्था का केंद्र बना हुआ है। वर्षगांठ के अवसर पर सुबह मंदिर परिसर में पुरोहित सुनील पांडेय ने शनिदेव की विधिवत पूजा-अर्चना और विशेष अनुष्ठान संपन्न कराया गया। पूजा के बाद भक्तों के लिए मंदिर के समीप भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अनूप ठाकुर, कमलेश कुमार, मनीष कुमार, संतोष ठाकुर, संजय भारती, सुदीश ठाकुर, गोलू कुमार, चमन कुमार, अर्जुन यादव, राजेश कुमार, श्रीभगवान ठाकुर, शिवकुमार याद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.