भदानीनगर में मुहर्रम पर ड्रोन से रखी जाएगी नजर
रामगढ़, जून 19 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। मुहर्रम का त्योहार शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर शुक्रवार को भदानीनगर ओपी परिसर में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता ओपी प्रभारी अख्तर अली ने की। इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों, मुहर्रम समिति के सदस्य व क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने त्योहार के सफल आयोजन को लेकर अपने सुझाव और विचार रखे। बैठक में ओपी प्रभारी अख्तर अली ने कहा कि मुहर्रम के दौरान पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहेगी।उन्होंने मुहर्रम समितियों से चिकित्सा, बिजली और पेयजल समेत सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने का आग्रह किया। साथ ही जुलूस को निर्धारित समय और तय मार्ग से ही निकालने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- मोहर्रम का जुलूस समय पर निकालने और संपन्न कराने पर जोर उन्होंने बताया कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.