रामगढ़, अप्रैल 23 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को भदानीनगर स्थित मतकमा चौक में राहुल गांधी का पुतला दहन किया। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस विकास नहीं चाहती। देश-समाज में महिलाओं की स्थिति को और सुदृढ़ बनाने के लिए सरकार ने महिला आरक्षण बिल पेश किया था, जो कांग्रेस के कारण पास नहीं हुआ। इसके लिए राहुल गांधी को जिम्मेपवार बताते हुए वक्ताओं ने उनके खिलाफ नारेबाबजी भी की। पुतला दहन कार्यक्रम में रमेश करमाली, शौर्य प्रसाद कुशवाहा, मोती नारायण सिंह, सुरेंद्र करमाली, राजेंद्र मुंडा अनिल सिंह खरवार, बालेश्वर राम, विनोद कुमार, समीर बेदिया, शिबू उरांव, विजय यादव, अमित कुमार, पवन, दीपक, रणधीर आदि शामिल थे। यह भी पढ़ें- भाजपा महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन यह भी पढ़ें- महिला आरक्षण विधेयक में बाधा डालने के विरुद्ध आक...