रामगढ़, दिसम्बर 27 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भदानीनगर मतकमा चौक के समीप अज्ञात ट्रक (डंपर) की चपेट में आने से छोटकाखाना निवासी ट्रक ड्राइवर अजय भुईयां उर्फ चेरू की मौत हो गई। घटना शुक्रवार रात्रि तकरीबन साढ़े 10 बजे की है। भदानीनगर स्थित भुरकुंडा रेलवे साइडिंग में डंपर चलाने वाले अजय भुईयां खाना खाने जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात डंपर ने उन्हें चपेट में ले लिया, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद ड्राइवर दुर्घटनाग्रस्त डंपर को लेकर फरार हो गया। दूसरे दिन शनिवार को पीड़ित परिवार के साथ छोटकाखाना के दर्जनों ग्रामीण फरार डंपर ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजे की मांग को लेकर भदानीनगर ओपी पहुंचे। यहां सर्किल इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार, भदानीनगर ओपी प्रभारी अख्तर अली और भदानीनगर प्रभारी उमाशंकर वर्मा ने पीड़ित प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.