भदानीनगर में झामुमो की बैठक, सांगठनिक विस्तार पर चर्चा
रामगढ़, अगस्त 29 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक शनिवार को भदानीनगर स्थित देवरिया गांव के पंचायत भवन में आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता संतोष मांझी और संचालन रामदास बेदिया ने किया। इसमें सांगठनिक विस्तार और सशक्तिकरण पर चर्चा के साथ जनसंपर्क अभियान तेज करने और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का संकल्प लिया गया। इसके अलावा भुरकुंडा में लोकल सेल खोलने की मांग को पुरजोर तरीके से उठाने का निर्णय लिया गया। संतोष मांझी ने कहा कि लोकल सेल खुलने से गरीब-गुरबों को रोजगार मिलेगा। इसलिए इस दिशा में पार्टी सकारात्मक पहल करेगी।उन्होंने कहा कि झामुमो आम-आवाम की पार्टी है, इसलिए झारखंड सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना हमारा दायित्व है। आगे बैठक के संगठन को बूथ व पंचायत स्तर तक मजबूत करने, रोजगार के अवसर बढ़ाने, लोकल सेल ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.