रामगढ़, अप्रैल 16 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। अंजुमन इस्लामुल मुस्लेमीन कमेटी और नौजवान कमेटी ने मंगलवार की रात भदानीनगर स्थित महुआ टोला में इस्लाहे मोआशरा कांफ्रेंस का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता मौलाना तहसीन अशरफ और संचालन मौलाना मुनव्वर सैफी ने किया। कांफ्रेंस का आगाज खातिब-ए-इमाम हाफिज जैनुल आबेदीन ने कुरान-ए-पाक की तिलावत से किया। कांफ्रेंस में प्रसिद्ध उलेमा मौलाना सिद्दीक हसन झारखंडी बाबा ने इस्लाहे माआशरा के लिए नशा के खिलाफ अपनी तकरीर पेश की। उन्होंने कहा कि आज नशा के कारण पूरा युवा वर्ग बर्बाद हो रहा है। इस बुराई को खत्म करने के लिए सबको आगे आना होगा। मौलाना इकबाल अहमद मिस्बाही ने कहा बगैर शिक्षा के हम विकास की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। आगे उलेमाओं ने सामाजिक कुरीति नशा, बाल विवाह और दहेज प्रथा के खिलाफ बातें रखी। कहा कि इन सामा...