रामगढ़, मई 8 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भदानीनगर स्थित बंद प्राथमिक विद्यालय महुआ टोला के जर्जर भवन में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र में शुक्रवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। केंद्र की छत का प्लास्टर अचानक टूटकर नीचे गिर गया। संयोग अच्छा रहा कि उस समय बच्चों को भोजन कराने के लिए बरामदे में ले जाया गया था, जिससे कोई बच्चा इसकी चपेट में नहीं आया। घटना के बाद स्थानीय अभिभावकों में दहशत का माहौल है। अभिभावकों का कहना है कि जर्जर भवन में छोटे बच्चों का संचालन करना खतरे से खाली नहीं है। किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। आंगनबाड़ी सेविका सफीना खातून और सहायिका पार्वती देवी ने बताया कि केंद्र में 25 बच्चे नामांकित हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय भवन काफी जर्जर हो चुका है और इसकी स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। इस संबंध में संबंधित विभाग और जनप्...