भदानीनगर पाली गांव में श्रद्धा व उल्लास से मना मंडा पर्व
रामगढ़, जून 28 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भदानीनगर के पाली गांव में शनिवार को पारंपरिक आस्था और उत्साह के साथ मंडा पर्व मनाया गया। इस अवसर पर गांव स्थित शिवालय में पूजा-अर्चना, हवन और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। पर्व में निर्जला उपवास रखे 54 भोक्ताओं और 45 सोक्ताइनों ने पूरे विधि-विधान के साथ अनुष्ठानों में भाग लिया और भगवान शिव की आराधना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। रात्रि में आयोजित मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अंबा प्रसाद, पाली पंचायत की मुखिया रेखा देवी और पंचायत समिति सदस्य छोटेलाल बेदिया ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मौके पर पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने मंडा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व झारखंड की लोक संस्कृति, परंपरा और आस्था का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.