भदानीनगर के किसानों ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी
रामगढ़, जून 9 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भदानीनगर ग्रामीण क्षेत्र के किसानों ने खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी रामगढ़ को भूख हड़ताल की चेतावनी दी है। इस संदर्भ में लिखे संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त पत्र में ग्रामीणों ने बताया है कि यहां के ज्यादातर किसान एसटी, एससी और ओबीसी वर्ग के हैं। उनका धान पालू पैक्स में जमा है, जहां से धान का उठाव ही नहीं हो रहा है। इस वजह से पैक्स संचालक किसानों को धान के एवज में भुगतान नहीं कर रहा है। इससे उन्हे बहुत परेशानी हो रही है। वे लगातार कई दिन पैक्स का चक्कर काट चुके हैं, लेकिन हमेशा उन्हें यही जवाब मिलता है कि जब तक सरकार धान का उठाव नहीं करेगी, वे पैसों का भुगतान कैसे कर सकते हैं। इस समस्या से जूझ रहे किसानों ने पत्र में स्पष्ट कहा है कि मसले पर संबंधित विभाग का रवैया दोषपूर्ण है। यदि शीघ्र उन्हे धान की कीमत नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.