जहानाबाद, मार्च 22 -- काको, निज संवाददाता। अवैध शराब निर्माण, भंडारण, सेवन और परिवहन पर पूर्णत: अंकुश लगाने के उद्देश्य से पाली थाना पुलिस ने एंटी लिकर टास्क फोर्स के साथ थाना क्षेत्र में विशेष छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान बड़ी मात्रा में अवैध शराब तथा उसके निर्माण में प्रयुक्त सामग्री को नष्ट किया गया। पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान करीब 1500 लीटर जावा महुआ को मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया। इसके अलावा 40 लीटर देसी महुआ चुलाई शराब भी बरामद की गई। यह कार्रवाई पाली थाना अंतर्गत ग्राम भदसारा में की गई, जहां अवैध रूप से शराब निर्माण और भंडारण की सूचना प्राप्त हुई थी। थानाअध्यक्ष ने बताया कि बरामद शराब के संबंध में विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है तथा इस अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित...