जहानाबाद, जुलाई 10 -- काको, निज संवाददाता। पाली पुलिस ने भदसारा गांव में छापेमारी कर 685 लीटर जावा महुआ को मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया। वहीं 24 लीटर चुलाई शराब तथा शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण भी बरामद किए गए। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई इस कार्रवाई में अवैध शराब निर्माण के लिए लगाए गए भट्ठों को ध्वस्त कर दिया गया। साथ ही शराब बनाने में प्रयुक्त कच्चे माल एवं अन्य उपकरणों को भी नष्ट कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...