खगडि़या, अप्रैल 17 -- गोगरी । एक संवाददाता गोगरी प्रखंड के भदलय घाट में डूबे एक किशोर का शव गुरुवार को दूसरे दिन बोरना घाट से बरामद किया गया। मृतक की पहचान नालंदा जिले के सिलाव थाना क्षेत्र के मेतमा निवासी टकला बंजारा के पुत्र नौ वर्षीय मो. फिरोज के रूप में हुई है। बताया गया कि टकला बंजारा का परिवार इन दिनों महेशखूंट में रह रहा है। मो. फिरोज बुधवार दोपहर बूढ़ी गंडक नदी में भदलय घाट के समीप अपने अन्य साथियों के साथ नहाने के दौरान लापता हो गया था। बुधवार से ही उसकी तलाश जारी थी। गुरुवार को एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और लापता किशोर की खोजबीन में जुट गई। ग्रामीणों और एसडीआरएफ टीम के प्रयास से किशोर का शव बोरना घाट से बरामद कर लिया गया। इधर महेशखूंट थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.