भदई गंगा स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
गोंडा, सितम्बर 11 -- करनैलगंज, संवाददाता। सरयू घाट पर शुक्रवार को भदई गंगा स्नान पर्व पर सरयू घाट पर करीब 50 हजार श्रद्धालुओं ने नदी में आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि की कामना की। स्नान पर्व को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखी गईं। कजरी तीज कांवड़ मेले को लेकर सरयू घाट पर पहले से चल रही तैयारियों के बीच शुक्रवार को भदई गंगा स्नान का मेला भी संपन्न हुआ। सुबह से ही दूरदराज क्षेत्रों से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। देखते ही देखते घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई। करीब 50 हजार लोगों ने नदी में स्नान किया और पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए घाट पर बैरिकेडिंग की गई थी। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सुरक्षा कर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.