मुंगेर, अप्रैल 4 -- असरगंज, निज संवाददाता। असरगंज प्रखंड के जोरारी पंचायत अंतर्गत भथेड़ी गांव के वार्ड संख्या 2 के करीब 50 घरों में नल का जल नहीं पहुंच रहा है। जिस कारण से ग्रामीणों को दूर के दूसरों के घरों से पेयजल की जरूरत पूरी करनी पड़ रही है। गर्मी बढ़ते ही चापाकलों में पानी आना कम हो गया है। इधर गांव के नल जल से वंचित परिवारों के लिए गांव के पश्चिमी भाग में 9 महीने से नया बोरिंग एवं टंकी निर्माण कार्य आधा- अधूरा पड़ा हुआ है। गांव में जगह-जगह गड्ढे करके मेन पाइप डालकर छोड़ दिया गया है। पाइप बिखरे पड़े रहने के कारण गांव में समस्या हो रही है। ग्रामीण फिरोज खान, अफगान खान, फैजान खान, आफताब खान, शमशेर खान ,शफी खान,फखरुद्दीन खान,अजमेर खान, मकसूद नदाफ आदि ने बताया कि संवेदक की निष्क्रियता के कारण अबतक नए जलमीनार का काम पूर्ण नहीं हो पाया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.