भत्ते में 100 रुपए की बढ़ोत्तरी, खुशी से उछले पीआरडी जवान
हमीरपुर, अगस्त 18 -- हमीरपुर, संवाददाता। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को पीआरडी जवानों का सम्मेलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर गोरखपुर में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित पीआरडी जवान सम्मेलन एवं संबंधित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा पीआरडी स्वयंसेवकों के हित में ड्यूटी भत्ता 500 प्रतिदिन से बढ़ाकर 600 प्रतिदिन किए जाने की घोषणा की गई। जिससे पीआरडी जवानों ने हर्ष की लहर दौड़ गई। इससे जनपद में कार्यरत 228 पीआरडी जवानों को लाभ प्राप्त होगा। पीआरडी स्वयंसेवकों के ड्यूटी भत्ते में समय-समय पर वृद्धि की गई है। वर्ष 2019 में 250 से बढ़ाकर 375, वर्ष 2022 में 375 से बढ़ाकर 395 तथा एक अप्रैल 2025 से 395 से बढ़ाकर 500 प्रतिदिन किया गया था। यह भी पढ़ें- पीआरडी जवानों को मुख्यमंत्री योगी की बड़ी सौगात, 600 रुपये ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.