बिजनौर, दिसम्बर 10 -- बुधवार को ग्राम पंचायत अधिकारी संघ और ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के आह्वान पर ग्राम पंचायत अधिकारियों ने बाइक छोड़कर साइकिल से कार्यालय जाना शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि सरकार की ओर से 200 रुपये साइकिल भत्ता तय है, लेकिन बिजनौर जिले में उन्हें यह भत्ता महीनों से नहीं मिल रहा है। सचिव संजय कुमार ने कहा हम गांव की योजनाओं का पूरा काम संभालते हैं, लेकिन हमारे भत्ते तक नहीं दिए जा रहे। 200 रुपये का साइकिल भत्ता तक रोक दिया गया है। मजबूरी में हमने बाइक छोड़कर साईकिल पकड़ ली है। अगर अब भी हमारी बात नहीं सुनी गई तो 15 दिसंबर से डोंगल जमा कर देंगे और आहरण-वितरण का काम बंद कर देंगे। मौके पर संजय सिंह, संजीव कुमार, मोहित कुमार, अंकुर सिंह, रिंकू कुमार, विनीत कुमार, नईम अहमद, अरविंद कुमार, शरद कुमार समेत कई अधिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.