शाहजहांपुर, अप्रैल 27 -- ददरौल। ग्राम पंचायत चौढेरा के निर्वाचित सदस्यों ने बैठक भत्ता न मिलने के विरोध में आज से विकास खंड कार्यालय परिसर में क्रमिक अनशन और अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। सदस्यों का कहना है कि बार-बार पत्राचार और समय सीमा दिए जाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया, जिससे उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। धरने पर बैठे सदस्यों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से बकाया भत्ता न मिलने के कारण वे आर्थिक रूप से भी परेशान हैं। सभी ग्राम पंचायत सदस्य सामूहिक रूप से विकास खंड परिसर में बैठकर अपनी मांगों को पूरा कराने की मांग करेंगे। सदस्यों ने चेतावनी दी है कि जब तक समाधान नहीं होगा, आंदोलन जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.