हल्द्वानी, मार्च 24 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड ने को चारधाम यात्रा में पिछले दो वर्षों की ड्यूटी का करीब 20 लाख रुपये भत्ता न मिलने पर गहरा रोष जताया है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द भत्ता नहीं मिला तो चारधाम यात्रा ड्यूटी का बहिष्कार किया जाएगा। एसोसिएशन ने सोमवार को स्वास्थ्य निदेशक (कुमाऊं मंडल) को ज्ञापन सौंपा। मंडलीय सचिव ठाकुर प्रेम शंकर सिंह ने बताया कि अल्मोड़ा, नैनीताल, चम्पावत और बागेश्वर जिलों के फार्मेसिस्ट रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी में बेहद कठिन परिस्थितियों में लाखों तीर्थयात्रियों को स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं। इसके बावजूद वर्ष 2024, 25 की यात्रा व प्रोत्साहन ड्यूटी का 20 लाख रुपये अब तक नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि यात्रा मार्ग पर ड्यूटी करने वाले स्वास्थ्य कर्मच...