शाहजहांपुर, अप्रैल 13 -- भावलखेड़ा ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत चौढेरा के निर्वाचित सदस्यों ने मासिक बैठक भत्ता न मिलने पर नाराजगी जताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी को मांग पत्र भेजकर जल्द भुगतान की मांग की गई है। सदस्यों का आरोप है कि जनवरी 2022 से फरवरी 2026 तक उन्हें केवल 1800 रुपये ही भत्ता मिला है। कई बार पत्र देने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। उपजिलाधिकारी और क्षेत्रीय विधायक अरविंद कुमार सिंह के निर्देशों के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया गया है। सदस्यों ने कहा कि यदि 15 दिन के भीतर भत्ते का भुगतान नहीं किया गया तो वे भावलखेड़ा परिसर में क्रमिक अनशन और अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे। यह भी पढ़ें- प्रधान संघ ने सौंपा ज्ञापन, की कार्यकाल बढ़ाने की मांग इसकी जिम्मेदारी खंड विकास अधिकारी की हो...