भतुवाचक: महिला ने पड़ोसी पर बदसलूकी और मारपीट करने लगाया आरोप
भागलपुर, जून 10 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के भतुवाचक निवासी एक पीड़ित महिला ने अपने पड़ोसी पर गाली गलौज और बेटी के साथ बदसूलकी करने का आरोप लगाया है। दिए आवेदन में उन्होंने लिखा है बुधवार सुबह छह बजे के करीब वो खेत में मूंग तोड़ने गई थी। घर पर बड़ी बेटी और बेटा अकेला था। इसी बीच पड़ोस के तीन लोग घर में घुस गए और बच्चों को अकेला पाकर उनके साथ मारपीट की। सूचना पर महिला घर पहुंची और छुड़ाने का प्रयास किया तो उक्त लोगों ने उनके साथ भी बदसलूकी की। मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार मंडल ने बताया कि लिखित शिकायत मिली है। घटना के सत्यता की जांच कर आवश्यक कानूनी सुनिश्चित की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.