सोनभद्र, मार्च 5 -- घोरावल। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के खरुआंव गांव के सेमरा बस्ती में गुरुवार को भतीजों के साथ हुई मारपीट में चाचा-चाची गंभीर रूप से घायल हो गए। खरुआंव गांव के सेमरा बस्ती निवासी 27 वर्षीय सर्वेश कुमार पुत्र राम ललित ने बताया कि वे अपनी पत्नी 25 वर्षीय दुर्गावती के साथ अपने घर के बाहर दरवाजे पर बैठे थे। उसी दौरान उसके भाई के तीन पुत्रों ने लाठी डंडे से मारकर उन्हें घायल कर दिया। पीड़ित पति - पत्नी ने घोरावल कोतवाली में तहरीर देकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है। तहरीर देने के बाद घायल पति पत्नी सामुदायिक स्वास्थ्य घोरावल में अपना दवा इलाज कराने पर लगे हैं। पुलिस के अनुसार मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.