भतीजों ने चाचा को खेत में पीट-पीटकर किया लहूलुहान
अंबेडकर नगर, जुलाई 20 -- जहांगीरगंज, संवाददाता। आलापुर थाना क्षेत्र के धनुकारा गांव में खेत की मेड़ छंटाई के दौरान हुए विवाद में भतीजों ने चाचा को खेत में पीट पीट कर लहूलुहान कर दिया। आरोप है कि भतीजों ने फावड़े से वार कर चाचा के हाथ को बुरी तरह घायल कर दिया। आलापुर थाना क्षेत्र के धनुकारा गांव निवासी श्याम सेवक यादव पुत्र राम अचल यादव सोमवार को अपना खेत देखने पहुंचे थे, जहां पर उनके भाई रामचन्द्र यादव के पुत्र अरुण यादव और कृष्णा यादव खेत के मेड़ की छंटाई कर रहे थे। श्याम सेवक यादव ने इसका विरोध किया तो कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। यह भी पढ़ें- Garhwa News: दो अलग-अलग मारपीट की घटनाओं में पांच लोग घायल आरोप है कि विवाद के दौरान अरुण यादव, कृष्णा यादव, उनकी मां संगीता देवी तथा बहन खुशबू यादव ने मिलकर अपने चाचा को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.