भतीजों ने चाचा और दादी को बेरहमी से पीटा
कौशाम्बी, जुलाई 1 -- मंझनपुर, संवाददाता। पिपरी थाना क्षेत्र के औंधन गांव निवासी पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि 29 जून की रात बंटवारे की बात को लेकर भतीजे संजय, मिथुन व अजय शराब पीकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। पीड़ित के मुताबिक, आरोपियों ने बीच-बचाव करने पहुंची उसकी मां कैलाशा देवी को भी पीटा। शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह दोनों की जान बचाई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। इंस्पेक्टर विकास सिंह नेआरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.