भतीजों ने की चाचा की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, बेटे को किया गंभीर रूप से जख्मी
पाकुड़, मई 17 -- अमड़ापाड़ा, एक संवाददाता। अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के डुमरचीर पंचायत अंतर्गत निपानिया डुंगरीजोला टोला में जमीन विवाद को लेकर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि दो भतीजों ने अपने पड़ोसी चाचा सह चौकीदार दुखिया पहाड़िया पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बीच-बचाव करने पहुंचे उनके बेटे बड़ा कालू पहाड़िया गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी कालू पहाड़िया को हिरासत में ले लिया। जबकि दूसरे आरोपी दुखिया पहाड़िया की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। घायल का इलाज चल रहा है तथा पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.