बलरामपुर, मार्च 31 -- बलरामपुर। श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मझारी वाछिल के मजरे वीरबलडीह निवासी रामादेवी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि 30 मार्च को मायके से चार भतीजे आए। तभी देवर वीरेंद्र ने मेरे भतीजों से झगड़ा किया। शाम को देवर के साथ सास व ससुर ने पिटाई की और घर से भगा दिया। थानाध्यक्ष अविरल शुक्ल ने बताया कि रामादेवी की तहरीर पर सास नाम अज्ञात, ससुर पुत्तूलाल व देवर वीरेंद्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.