अमरोहा, जून 3 -- भतीजों के मुंडन संस्कार में शामिल होने आए चाचा की गंगा में डूबकर मौत हो गई। आसपास स्नान कर रहे लोगों के शोर मचाने पर पहुंचे गोताखोरों ने काफी प्रयास के बाद शव को बाहर निकाला। परिजन उसे सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सक ने भी मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव भीमा सुल्तानपुर निवासी अरविंद के पुत्र आरव व अभी का सोमवार को मुंडन संस्कार था। सभी लोग मुंडन संस्कार करवाने के लिए बृजघाट गंगा तट पर पहुंचे थे। उनके साथ अरविंद का छोटा भाई 30 वर्षीय विपिन पुत्र विक्रम भी था। बृजघाट पुलिस चौकी के पास बने अस्थायी गंगाघाट पर मुंडन संस्कार का कार्यक्रम चल रहा था। इस बीच विपिन गंगा में स्नान करने लगा, तभी नहाते वक्त वह गहरे पानी में चला गया और हाथ-पांव मारने लगा। नजारा देख आसपास स्नान कर रहे लोगों ने शोर मचा दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.