भतीजे से विवाद में चाचा और बेटे से मारपीट, तीन पर केस
संभल, जुलाई 1 -- ऐंचौड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव अलीपुर में बेटी के बारे में कथित अभद्र टिप्पणी का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। विरोध करने पहुंचे चाचा और उसके बेटे के साथ लाठी-डंडों से मारपीट किए जाने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित शाहिद हुसैन पुत्र गफूर निवासी गांव अलीपुर के अनुसार बुधवार को उसका भतीजा उसमान पुत्र शाबिर उसके घर आया और उसकी बेटी के बारे में अभद्र टिप्पणी करते हुए गाली-गलौज कर चला गया। कुछ देर बाद शाहिद हुसैन अपने बेटे अनस के साथ उसमान के घर इस संबंध में पूछताछ करने पहुंचे。 यह भी पढ़ें- मारपीट में पिता और चार बेटों पर केस दर्जघटनाक्रम आरोप है कि वहां पहले से मौजूद उसमान, शाबिर पुत्र गफूर और समीना पत्नी उसमान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.