भतीजे से मजाक करने पर भाईयों ने पीटा
बरेली, मई 16 -- भमोरा। एक व्यक्ति ने भतीजे से मजाक करते हुए उसकी मौसी के बारे में पूछ लिया। इस पर भाइयों ने उसकी पिटाई कर दी। मामले की पुलिस से शिकायत की गई है।गांव तखतपुर के चंद्रपाल ने बताया कि वह शुक्रवार की शाम तरबूज खा रहा था, तभी उसी के घर में खेल रहे भतीजे जीत को भी तरबूज खिलाते समय उससे मजाक में कह दिया कि तेरी मौसी नहीं आई। इस बात को उसने घर बताया तो उसके भाइयों ने दरवाजे पर घेर लिया और लाठी डंडे पिटाई कर दी। बल्लिया चौकी पुलिस को दी तहरीर दी गई है। यह भी पढ़ें- मामूली बात पर मारपीट, तीन पर मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.