भतीजे पर दांव से हमला, चाचा पर हत्या के प्रयास का केस
बलिया, जुलाई 23 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में पारिवारिक विवाद में चाचा ने 14 वर्षीय भतीजे पर धारदार दांव से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने घायल किशोर की मां की तहरीर पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है।गांव की अनी देवी ने आरोप लगाया कि मंगलवार की शाम उनका पुत्र 14 वर्षीय गौतम अपने ताऊ के यहां शौचालय निर्माण का काम करा रहा था। इसी से नाराज होकर चाचा पप्पू साहनी वहां पहुंचा और गाली गलौज करते हुए डंडे में लगे दांव से किशोर की गर्दन पर सीधा वार कर दिया। गनीमत रही कि दांव गर्दन पर न लगकर कनपटी पर लगा, जिससे किशोर गंभीर रूप से घायल होकर बेसुध हो गया। मौके पर मौजूद स्वजनों और ग्रामीणों ने किसी तरह बीच-बचाव कर बच्चे की जान बचाई और उसे जिला अस्पताल भिजवाया। जहां से उसे गंभीर हालत में वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.